व्यापार
निर्यात और आयात वर्ष 2009-10 के दौरान अयस्कों और खनिजों के निर्यात का अनंतिम मूल्य `1,27,831 करोड़ था। वर्ष 2009-10 के दौरान हीरा निर्यात की मुख्य मद थी जिसका योगदान 66.24% था जिसके बाद 22.19% के योगदान के साथ लौह अयस्क, 3.91% के ग्रेनाइट और 0.75% एल्युमिना का योगदान रहा। वर्ष 2008-09 के दौरान अन्य प्रमुख खनिज निर्यात में 0.63% क्रोमाइट, 0.76% मूल्यवान और अर्ध-मूल्यवान पत्थर तथा 0.19% सीसा अयस्क और सांद्र शामिल था। वर्ष 2005-06 से 2009-10 के दौरान कुछ महत्वपूर्ण अयस्कों और खनिजों के निर्यात संबंधी आकड़ों का उल्लेख अनुबंध 3.2 में दिया गया है। वर्ष 2009-10 के दौरान, अयस्कों और खनिजों के आयात का अनंतिम मूल्य `5,24,830 करोड़ था। वर्ष 2009-10 के दौरान पेट्रोलियम (कच्चा तेल) खनिज आयात का प्रमुख घटक था जो खनिज और अयस्कों के आयात के कुल मूल्य का 69.72% था। इसके बाद 14.16% हीरा (बिना तराशे हुए), 7.47% कोयला (लिग्नाइट को छोडक़र), 3.61% तांबा अयस्क और सांद्र 2.11% प्राकृतिक गैस का योगदान रहा। 0.63% कोक, 0.62% रॉक फास्फेट था। वर्ष 2005-06 से 2009-10 के दौरान कुछ महत्वपूर्ण अयस्कों और खनिजों के आयात संबंधी आंकड़े अनुबंध 3.2 और अनुबंध 3.3 में दिए गए हैं। अनुबंध 7.1 और अनुबंध 7.2 में धातु और अलॉय के आयात/निर्यात संबंधी आंकड़े दिए गए हैं। अप्रैल-सितंबर, 2010 की अवधि की घरेलू खपत और निर्यात के लौह अयस्क के प्रेषण को अनुबंध 7.3 में दिया गया है। वर्ष 2008-09 और 2009-10 के दौरान लौह अयस्क का भारतीय आयात/निर्यात अनुबंध 7.4 पर दिया गया है। |